बॉलीवुड के भाई जान यानी कि सलमान खान, की बहन अर्पिता शर्मा ने अभिनेता आयुष शर्मा से शादी की हैं। आयुष शर्मा और अर्पिता शर्मा की शादी को 6 साल हो चुके हैं । हाल ही में इस कपल ने अपनी शादी की छठवीं वर्षगांठ मनाई है। अपनी शादी की 6th मैरिज एनिवर्सरी पर अर्पिता अपने पति आयुष के साथ नही थीं। अर्पिता शर्मा ने अपने पति को याद करते हुए एक पोस्ट भी किया। इस पोस्ट में अर्पिता ने लिखा कि वे पहली बार इस मौके पर अपने पति से दूर है,और वो अपने पति को याद कर रही हैं।
दोस्तों क्या आप जानते हैं कि आयुष शर्मा से शादी होने के पहले भी अर्पिता के एफेयर के चर्चे हैं, अर्पिता शर्मा किसी और अभिनेता के साथ भी 32 साल तक रिलेशनशिप में थीं। और बाद में अर्पिता ने ही उससे अपना ब्रेकअप कर लिया था। आइये जानते हैं कौन थे यह अभिनेता जिसके साथ अर्पिता शर्मा शादी से पहले 2 साल तक रिलेशनशिप में रह चुकी हैं।
आपको बता दें कि सलमान खान की बहन अर्पिता शर्मा शादी से पहले अर्जुन कपूर के साथ 2 साल तक रिलेशनशिप में रह चुकी है। इस बात की पुष्टि खुद अर्जुन ने एक इंटरव्यू के दौरान की थी। अर्जुन कपूर ने यह स्वीकार किया था कि वे अर्पिता को लेकर बहुत सीरियस थे। इन दिनों अर्जुन कपूर का वही इंटरव्यू एक बार फिर से वायरल हो रहा है।
अर्जुन कपूर ने बताया था कि अर्पिता उनका पहला प्यार थी, उलजब अर्जुन 18 वर्ष के थे तब उन्होंने अर्पिता को डेट किया था तभी से ये सिलसिला शुरू हुआ था। उन दिनों अर्जुन सलाम ए इश्क में डायरेक्टर निखिल आडवाणी के असिस्टेंट हुआ करते थे । अर्जुन कपूर और अर्पिता दोंनो ही सिनेमा से तालुक्क रखने वाले परिवारों से हैं इसलिए इनके दोस्ती होने में ज्यादा मुश्किल नही आई थी।
अर्जुन कपूर ने खुद से इस बात का खुलासा किया कि अपने और अर्पिता के प्यार को लेकर अर्जुन सलमान और उनकी फैमली के रिएक्शन का डर था। मगर फिर अर्जुन कपूर ने अर्पिता के परिवार को सब बता दिया। इस मामले में अर्पिता के परिवार सहमत था। अर्जुन ने आगे यह भी बताया कि उस वक़्त उसका भविष्य निश्चित नही था। और खुद अर्पिता ने ही उनसे अपना रिश्ता तोड़ लिया था।