भाई दूज 2020: फिल्मी सितारों के ये भाई बहन ,जो कैमरे और ग्लैमर की दुनिया से हैं दूर

दोस्तों दीपावली का त्यौहार गुजर चुका है और हर साल की हर इस साल भी फ़िल्म इंडस्ट्री ने बहुत ही धूम धाम से दीपोत्सव को मनाया। दीपावली के दूसरे दिन भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। इस दिन हर बहन अपने भाई की सलामती की दुआ मांगती है। बॉलीवुड में भी यह भाई दूज ने पर्व बहुत हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। आइये आज हम जानते हैं फ़िल्म इंडस्ट्री के कुछ भाई बहनों के बारे में।

शाहरुख खान की बहन शहनाज

फ़िल्म जगत के किंग खान शाहरुख खान को कौन नही जानता,पर उनकी एक बड़ी बहन भी हैं जिन्हें ज्यादा लोग नही जानते। अपनी माँ के गुजर जाने के बाद शाहरुख अपनी बड़ी बहन का बहुत ध्यान रखते हैं। उनकी बड़ी बहन शहनाज बीमार रहती हैं इसलिए वे ज्यादा दिखाई नही देती हैं।

अक्षय कुमार की बहन अलका भाटिया

बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी कि अक्षय कुमार की बहन अलका भाटिया भी फिल्मी दुनिया की चमक से दूर रहती हैं। इनकी शादी सुरेंद्र हीरानंदानी के साथ हुई है।

ऐश्वर्या राय के भाई आदित्य

विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय किसी परिचय की मोहताज नही है। मगर उनके भाई आदित्य राय को बहुत कम लोग जानते हैं। आपको बता दें कि आदित्य मर्चेंट नेवी में हैं और उनकी पत्नी का नाम श्रीमा राय है जोकि साल 2009 में मिसेज इंडिया का खिताब भी हासिल कर चुकी हैं।

रणवीर सिंह की बहन रितिका भवनानी

मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह की बड़ी बहन रितिका के बारे में अधिक लोग नही जानते। यह चकाचौंध से दूर रहना पसंद करती हैं इन्हें अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी के मौके पर देखा गया था।

अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश

अनुष्का शर्मा के भाई का नाम कर्णेश है आपको बता दें कि यह पहले मर्चेंट नेवी में कार्यरत थे, वहां से नौकरी छोड़ने के बाद यह अनुष्का का प्रोडक्शन हाउस सम्हालते हैं।

प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के भाई का नाम सिद्धार्थ चोपड़ा है। सिद्धार्थ प्रियंका के छोटे भाई है,यह खबरों से दूरी बना कर रखना पसंद करते हैं इन्हें कभी कभी बहन प्रियंका के साथ देखा जाता रहा है। यह प्रियंका के प्रोडक्शन में साझेदार हैं।

कंगना के भाई अक्षत

कंगना रनौत के भाई अक्षत इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल में ही कँगना के भाई शादी के बंधन में बंधे हैं इसी कारण यह खबरों में बने हुए हैं।

ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन

ऋतिक रोशन की बहन सुनैना के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं । सुनैना अपने मम्मी पापा के साथ रहती हैं। खबरों के मुताबिक सुनैना एक लेखिका हैं और कुछ दिन पहले तक तनाव की समस्या से जूझ रहीं थी।

परिणीति के भाई शिवांग और सहज

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के दो भाई हैं दोनो ही अभिनेत्री से छोटे हैं। इनका नाम शिवांग और सहज है। इनके साथ अभिनेत्री तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।