श्रीलंका के इस पहाड़ के नीचे अभी भी रखा हुआ है रावन का शव, नहीं कराया गया था रावन का अन्तिम संस्कार!

एक रिसर्च के अनुसार 50 ऐसे स्थानों को खोज निकाले का दावा किया गया है जिनका संबंध रामायण से है साथ ही एक ऐसी गुफा भी है जिसमे आज भी रावण का शव सुरक्षित है। आपको बता दे की श्रीलंका की सरकार ने रामायण में आए लंका प्रकरण से जुड़े तमाम स्थलों पर रिसर्च की है उनकी ऐतिहासिकता सिद्ध कर इन स्थानों को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना बना ली है और इस में उन्होंने भारत की भी मदद ली है।

रामायण में जब राम रावण का वध करते है और लंका का शासन विभीषण को सौंप देते है अब सवाल ये है की रावण के शव का क्या हुआ साथ ही उसका अंतिम संस्कार कहां किया गया? लोगो का मानना है की वण का शव आज भी धरती पर मौजूद है। और उसे ‘ममी’ बनाकर सुरक्षित रखा हुआ है जैसे मिस्र के पिरामिडों में प्राचीन काल के राजाओं के शव रखे जाते थे।

श्रीलंका के आर्कियोलॉजिकल सर्वे इस बात का जिक्र किया था और वो ममी वहां के रागला जंगलों में रखी हुई बताई जाती है और ऐसा माना जाता है की जब रावण का वध हुए था तब रावण के सैनिकों ने उसे पुनर्जीवित करने के अनेक प्रयास किए पर उन्हें कामयाबी नहीं मिली वो अपने राजा का शव जलाना नहीं चाहते थे।

इस वजह से उन्होंने शव को सुरक्षित रखने के लिए विभिन्न रसायनों का इस्तेमाल किया और उसे ममी के रूप में रख दिया और ऐसा माना जा रहा है की रागला के जंगलों में रावण की ममी आज भी रखी हुई है उस घना जंगल में जहा पर हिंसक पशु रहते हैं और ममी के आसपास के इलाके में कई जहरीले सांप रहते है।

कुछ लोगो का ये भी कहाँ है की ममी के नीचे रावण का खजाना है पर लोग इस बात से सहमत नहीं हैं क्योंकि कि इतने वर्षों तक किसी खजाने की जानकारी होने के बाद वहां उसका शेष रहना संभव नहीं रावण को ताकतवर और पराक्रमी माना जाता है रावण की ममी की लंबाई करीब 18 फीट है और साथ ही श्रीलंका में रावण से जुड़े अनेक प्रमाण बताए जाते हैं।

रिसर्च के अनुसार श्रीलंका में रैगला के जंगलो में एक चट्टान नुमा पहाड़ी है जिसमे एक गुफा है और गुफा में रावण का शव आज भी सुरक्षित रखा है। बता दे की ये रिसर्च श्रीलंका के रामायण रिसर्च सेंटर और पर्यटन विभाग ने मिलकर की है ।