असम में बाढ़: प्रियंका चोपड़ा ने बढ़ाया मदद का हाथ, पति निक जोनस संग मिलकर दिया दान

हाल ही में असम में बाढ़ से कई लोगो और जानवर परेशानियों से जूझ रहे हैं इस बीच बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका और उनके पत्नी निक जोनस ने बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे की प्रियंका चोपड़ा असम टूरिज्म की ब्रांड एंबेसडर भी है और ये ही वजह है की वो इस मामले पर काफी चिंतित है।

इस मामले पर प्रियंका ने बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद का हाथ भी बढ़ाया है उन्होंने अपने ट्वीटर पर लिखा है “असम के लिए प्रार्थना कीजिए।उन्हें हमारे समर्थन की जरूरत है।”वो आगे लिखती है “मैं कुछ विश्वसनीय संगठनों का विवरण साझा कर रही हूं जो असम में कुछ अच्छा काम कर रहे हैं। निक और मैंने भी एक दान दिया है। आइए हम उनका समर्थन करें ताकि वे जरूरतमंद लोगों की मदद करना जारी रख सकें।”

इसके साथ साथ प्रियंका चोपड़ा ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी अपने बीस साल पूरे कर दिए है उन्होंने इस मौके पर अपने अब तक के सफर को याद किया है और हाल ही में वो सोशल मीडिया पर वो अपनी कई वीडियो और फोटोज शेयर की है उन्होंने साल 2000 में मिस इंडिया पेजेंट जीतने से लेकर अब तक के सफर को बयां करेंगी।

वैसे आपको बता दे की प्रियंका आखरी बार फिल्म “स्काई इज पिंक” में नजर आईं थीं इसके साथ ही वो नेटफ्लिक्स के ‘द व्हाइट टाइगर’ के साथ अपने डिजिटल डेब्यू के लिए बिल्कुल तैयार हैं जिसमे उनके साथ राजकुमार राव नजर आने वाले है।

source