भारतीय सेना के वीर जवान अपने घर परिवार से दूर सिर्फ हमारे लिए दिन रात बॉर्डर पर देश की सुरक्षा में लगे रहते है पर क्या आप जानते है की एक वीवीआईपी पेड़ जिसकी सुरक्षा में पुलिस वाले दिन रात तैनात रहते है जी हाँ आज हम आपको इस ही पेड़ के बारे में बताने वाले है ये पेड़ मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और विदिशा के बीच सलामतपुर की पहाड़ी पर लगा है।
आपको बता दे की मध्य प्रदेश की सरकार इस पेड़ की देखरेख पर हर साल 12 से 15 लाख रुपए खर्च करती है साथ ही पेड़ की सुरक्षा के लिए हफ्ते के सातों दिन 24 घंटे चार पुलिस वाले तैनात रहते है।सौ एकड़ की पहाड़ी पर लोहे की लगभग 15 फीट ऊंची जाली के अंदर ये है वो वीवीआईपी बोधि पेड़।
इस पेड़ की सिचाई के लिए सांची नगरपालिका ने अलग से पानी के टैंकर का इंतजाम किया जाता है इस पेड़ को बीमारी से बचाने के लिए कृषि विभाग के अधिकारी हर हफ्ते इसका दौरा करते हैं वैसे आप सुनकर हैरान हो जाएंगे की ये सब काम जिला कलेक्टर की निगरानी में होता है। इसके साथ ही पेड़ तक पहुंचने के लिए भोपाल-विदिशा हाईवे से पहाड़ी तक पक्की सड़क भी बनाई गई है ।
अब आप भी सोच रहे होंगे की आखिर इस पेड़ का महत्व क्या है इसकी वजह ये है की इस पेड़ को बोधिवृक्ष कहा जाता है और इसे श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे ने लगाया था और यह वही बोधि वृक्ष की टहनी है जिसके नीचे गौतम बुद्ध को मोक्ष की प्राप्ति हुई थी।अब शायद आपको अंदाजा लग गया होगा की ये पेड़ इतना वीवीआईपी क्यों है क्योकि ये गौतम बुद्ध के होने की निशानी है।इसकी सुरक्षा से लेकर बंदोबस्त तक पर पूरा ध्यान दिया जाता है।