मेजर जनरल माधुरी कानिटकर ने इस शनिवार को लेफ्टिनेंट जनरल पद संभाल कर देश की तीसरी महिला बानी है जिन्होंने रक्षा क्षेत्र में यह कीर्तिमान स्थापित किया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की लेफ्टिनेंट जनरल कानिटकर ने नई दिल्ली में डिप्टी चीफ, इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ,मेडिकल का कार्यभार संभाला।इस सबसे एक दिन पहले विभाग ने माधुरी को पदोन्नति देने को मंजूरी दी थी।
वैसे बता दे की इस उपलब्धि हासिल करने वाली डॉ. पुनीता अरोड़ा पहली महिला थी जो नौसेना की थी उनके बाद वायुसेना की महिला एयर मार्शल पद्मावती बंदोपाध्याय इस पद पर पदोन्नत होने वाली दूसरी महिला थी साथ ही सशस्त्र बलों की पहली बाल रोग विशेषज्ञ हैं, जो यह पद संभालेंगी।
माधुरी कानिटकर जी के पति राजीव कानिटकर भी लेफ्टिनेंट जनरल के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं जिस वजह से भारत के इतिहास में यह पहला होगा की पति और पत्नी दोनों ही सेना में लेफ्टिनेंट जनरल रहे हों जो की दोनों और उनके परिवार के लिए एक गर्व की बात है।