सिनेमा जगत के सितारों को सभी उनके नाम से पहचानते हैं,। इनमे से कुछ सितारों के नाम से ही उनकी फिल्में चल जाती हैं। पर क्या आप जानते हैं कि इनमें से कुछ सितारों को असली नाम कुछ और हैं जो कि किसी को पता ही नही है। या फिर कुछ कलाकार के अपने निक नेम से ही पहचाने जाने लगे हैं। और लोग इनका अलसी नाम भूल चुके हैं।
आज हम ऐसे ही सितारों से आपका परिचय करवाने जा रहे हैं, जो आपके चहेते तो हैं आप जिन्हें पसंद भी बहुत करते हैं मगर शायद आप इनके असली नामों से अब तक अंजान हैं। तो आइए जानते हैं कौन हैं ये सितारे।
रणवीर सिंह
अतरंगी बॉय कहे जाने वाले बॉलीवुड के सुपर स्टार रणवीर सिंह को कौन नही जानता। अपने मेहनत और एक्टिंग के दम पर इन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। पर क्या आप जानते हैं फिल्मी दुनिया मे आने से पहले रणवीर सिंह ने अपना नाम छोटा कर लिया था। इनका पूरा नाम रणवीर सिंह भवानी है,पर इन्होंने अपने करियर की शुरुआत करने से पहले अपना आखिरी नाम भवानी अपने नाम से अलग कर दिया था।
काजोल
बॉलीवुड के सिंघम कहलाने वाले अजय देवगन की पत्नी एवम मशहूर अभीनेत्री काजोल भी अपने नाम के आगे सरनेम नही लगती हैं। आपको बता दें कि काजोल पुराने जमाने की मशहूर अभिनेत्री तनुजा और फ़िल्म डायरेक्टर सोमू मुखर्जी की बेटी हैं। शादी से पहले इनका पूरा नाम काजोल मुखर्जी था। मगर फिल्मी दुनिया मे ये सिर्फ काजोल नाम से फेमस हुई।
रेखा
अपने समय की जानी मानी अभिनेत्री रेखा किसी परिचय की मोहताज नही है। रेखा ने एक से बढ़ कर एक सुपर हिट फिल्में करी हैं। और यही नही ये आज भी अपनी खूबसूरती के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं। रेखा का पूरा नाम भानु रेखा गणेशन है। पर इन्होंने अपने करियर में केवल रेखा नाम लेकर आगे बढ़ने का फैसला किया।
असिन
गजनी फ़िल्म में कल्पना के किरदार को निभा कर लोगो का दिल जीत लेने वाली असिन का पूरा नाम असिन थोंटंटकल है।ज्यादातर लोगों को इनके आखिरी नाम लेने में कठिनाई होती थी इस कारण इन्होंने अपने आखिरी नाम हटा दिया।
तब्बू
तब्बू ने अपनी फिल्मों से सभी का दिल जीता इनका पूरा नाम तबस्सुम हाशमी है। इन्होंने अपना नाम छोटा करने के लिए इसे छोटा करके केवल तब्बू कर दिया।
जितेंद्र
मशहूर अभिनेता जितेंद्र का असली नाम रवि कपूर है । इन्होंने फिल्मों मे जितेंद्र नाम से काम किया और अपने नाम के आगे से अपना सरनेम भी हटा दिया।
श्रीदेवी
सिनेमा जगत की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी अपनी खूबसूरती और नटखट अदाओं के कारण बहुत लोकप्रिय थी।पर इनका पूरा नाम जान कर आप हैरान रह जाएंगे। श्रीदेवी जी का पूरा नाम श्रीम्मा यंगर ऐपन्ना था। मगर यह बहुत अजीब सा होने के कारण इन्होंने अपना नाम श्रीदेवी रख लिया था।
शान
मशहूर गायक शान भी उन कलाकारों में से हैं जिन्होंने अपने करियर के लिए आप नाम छोटा कर लिया। शान का पुरा नाम शांतनु मुखर्जी है। पर ये अब शान के नाम से ही मशहूर हैं।