गर्भवती बीवी के पेट में लड़का है या लड़की, ये जानने के लिए पति ने पत्नी के पेट को ही

आज का बहुत ही कम लोग इस बारे में सोचते है की उनका होने वाला बच्चा लड़का होगा या लड़की क्योकि अब लड़का लड़की के बीच पहले जैसा भेदभाव नहीं किया जाता है पर आज भी समाज में कुछ ऐसे लोग है जिन्हे लड़का ही चाहिए होता है इन जैसे लोगो को लडकिया बोझ जैसी लगती है और लड़का पाने के लिए ये कुछ भी कर सकते है तो आज हम आपको एक ऐसी ही घटना के बारे में बताने वाले है जिसे सुनने के बाद आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

घटना है उत्तर प्रदेश के बदायू की जहाँ पर रहने वाले पन्नालाल की पत्नी को बार बार लडकियाँ हो रही थी और अब उसे लड़के की उम्मीद थी जिसके बाद उसकी पत्नी एक बार फिर से गर्भवती हुई तो उसे फिर से लगा कि इस बार तो लडका ही होना चाहिए और वो ये जानना चाह रहा था कि उसे अब लडका हो रहा है या फिर एक लड़की होगी इन सभी बातो को सोचते सोचते मनो उसका अन्दर का हैवान जाग गया।

बिना कुछ सोचे समझ उसने एक तीखे औजार से अपनी पत्नी का पेट ही काट दिया ताकि वो जान सके कि बीवी के पेट में लडका है या लड़की पर इस दौरान उसकी पत्नी बहुत ही बुरी तरह से घायल हुई और उसकी हालत बुरी तरह से खराब हुई जब आस पास के लोगो को इस बारे में पता चला तो उन्होंने पुलिस को बुलाया गया और पुलिस ने अभी उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है और महिला को अभी के लिए जिला अस्तपाल में एडमिट करवाया गया।

ये घटना काफी गंभीर है और ये उन लोगो की मानसिकता के बारे में बताता है जो लोग सिर्फ लड़का ही चाहते है आपको बता दे की की इस बारे में जानना की एक गर्भवती के पेट में लड़का है या लड़की ये ग़ैरक़ानूनी और इसके लिए डॉक्टर के साथ साथ माता पिता जो ऐसा करवाते है उन्हें जेल भी जाना पड़ सकता है।