कैसे मुस्लिम लड़की के प्यार में पड़े सुनील शेट्टी, 9 साल के लम्बे इंतजार के बाद हिन्दू रीति रिवाज से रचाई शादी

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी जो बॉलीवुड में सालो से काम करते आ रहे है और अभी तक उन्होंने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्मो में भी काम किया है एक्टर 110 से अधिक फिल्में में काम किया है एक्टर ने ज़्यदा एक्शन वाली फिल्मो में काम किया है सुनील शेट्टी पहले साउथ की फिल्मो में काम किया करते थे उसके बाद में उन्होंने बॉलीवुड में काम करना शुरू किया था सुनील शेट्टी की फिल्मे जितने मशहूर रही है उससे कही ज़्यदा उनकी निजी ज़िन्दगी भी सुर्खियों में बनी हुई रही है।

आपको बता दे की 31 साल पहले सुनील शेट्टी ने गुजराती लड़की माना कादरी से शादी की थी. हालाँकि उनसे शादी करना इतना आसान नहीं था क्यों की दोनों के धर्म अलग अलग थे सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया जब उन्होंने माना को पहली बार देखा, उन्हे पहली नजर में माना काफी पसंद आई। जिसके बाद उनसे दोस्ती करने के लिए उन्होंने उनकी बहन से दोस्ती की ओर बहन के बहाने माना से मुलाकात की।माना और सुनील की लव स्टोरी तो शुरू हुई पर उनके प्यार को मुक्कमल होने में काफ़ी वक़्त लगा था।

 

उन दोनों के घरवालों को शादी के लिए खुश करना इतना भी आसान नहीं था क्यों की माना के पिताजी गुजराती मुस्लिम थे और मां पंजाबी थी और वह खुद साउथ से तालुक रखते थे। माना और उनकी लाइफस्टाइल काफी अलग थी जिसके कारण सुनील ने कई सालो तक उनके बारे में घर में बात नहीं की। एक दिन जब माना सुनील के पिता के साथ गाड़ी में साथ गई, इस दौरान दोनों परिवारों के बीच बातचीत शुरू हुई।
9 साल लंबी लव लाइफ के बाद दोनों ने साल 1991 में शादी कर ली.सुनील शेट्टी और माना शेट्टी के दो बच्चे हैं, जिनका नाम अथिया शेट्टी और अहान शेट्टी है.हाल ही में सुनील ने अपनी बेटी की शादी की है।