गलवन घाटी में खूनखराबे पर आंसू बहा रही बिहार की चीनी बहू, कहा: चीन-भारत की लड़ाई मायके-ससुराल जैसी

भारत चीन के बीच हुई झड़क में हर कोई काफी गुस्से में है इस ही बीच यीन ह मूल रूप से चीनी हैं वो अब भारत में रहती है और अब अच्छी खासी हिंदी बोल लेती है उनका एक तीन साल के बेटे भी है भारत-चीन मित्रता की हिमायती इस ही वजह से उन्होंने अपने बच्चे का नाम मैत्रेय रखा है।

हाल ही में दोनों देशो के बीच हुई झड़क में वो कहती है की “दोनों देशों के ‘भरोसे’ का खून बहा, मैं फूट-फूटकर रोई। ऐसा लगा जैसे मेरे माता-पिता और सास-ससुर झगड़ रहे हों। यह मेरे लिए सदमे की तरह है। मैं बुद्ध को मानती हूं।”वो आगे कहती है की वो चीन में पैदा हुई पर उन्होंने शादी एक भारतीय से की “मुझे यहां खूब सम्मान मिल रहा है, चीन के लोग भी भारतीयों की इज्जत करते हैं। हां, भारत की खूबी है कि यहां लोग संयुक्त परिवार में रहना पसंद करते हैं।”

यीन ह के पति का नाम अरुण कुमार यादव है और वो डीम्ड यूनिवर्सिटी नव नालंदा महाविहार में पॉली भाषा के असिस्टेंट लेक्चरर हैं उन्हें साल 2011-12 में इंडो-चाइनीज स्कॉलरशिप मिली और तब वो चीन के विवि में मंदारिन भाषा की पढ़ाई करने वह गए थे और वही उनकी मुलाकात बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई कर रही यीन ह से हुई धीरे धीरे दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया।

साल 2016 में दोनों ने शादी की यीन के पति अरुण बताते है की “मेरी खातिर यीन ने 6 हजार युआन यानी 60 हजार रुपए की नौकरी छोड़ दी। अभी नव नालंदा महाविहार से पॉली भाषा में डॉक्टरेट कर रही हैं।” आपको बता दे की अरुण यूपी के वाराणसी के बाशिंदे हैं।

source