पैसों की तंगी के कारण सी ग्रेड फिल्मों में काम करना पड़ा था जानिए कौन हैं ये अभिनेत्री

बॉलीवुड फिल्म दुनिया के बड़े बड़े सितारों के जीवन की भी कई छिपी कहानियाँ होतीं हैं। हर कामयाब कलाकार ने अपने पीछे के समय मे कड़ी मेहनत और संघर्ष किया होता है। तब जा कर उन्हें मान सम्मान रुतबा और शोहरत मिला होता है। ऐसे कई सारे अभिनेता और अभिनेत्रियाँ हैं जिन्होंने जीवन में आर्थिक तंगी से परेशान होकर बॉलीवुड की दुनिया मे कदम रखा और अपनी मेहनत के दम पर अपना अलग एक मुकाम बना लिया। आज हम ऐसी ही एक अभिनेत्री के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने जीवन मे बहुत ही बुरा समय देखा और घर में आर्थिक तंगी होने के कारण अभिनय के क्षेत्र में कदम रख दिया।

जी हाँ आज हम बात कर रहे हैं अपने समय की जानी मानी अभिनेत्री रेखा जी की, रेखा जी आज भी किसी परिचय की मोहताज नही हैं। ये आज भी बहुत तंदरुस्त हैं और आप को बहुत फिट रखती हैं। पर जवानी में ये इससे भी कहीं अधिक खूबसूरत थी। रेखा एक ओर जहां अपनी खूबसूरती और अभिनय के लिए जानी जाती थीं वहीं दूसरी ओर ये कई विवादों में भी घिरी रहती थीं।

इन्होंने कई बड़े एक्टर्स के साथ काम किया है, राज बब्बर,राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन,जितेंद्र,फारुख शेक इन सभी के साथ इनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया और बहुत सारा प्यार दिया। पर क्या आप जानते हैं कि फिल्मों में आने से पहले रेखा के परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब थी। बहुत संघर्ष और जीवन की कठिनाइयों को झेलने के बाद रेखा ने सफलता हासिल की।

रेखा की माँ घर का गुजारा चलाने के लिए लोगों के घर-घर जा कर काम करती थी। रेखा ने भी इसलिए बचपन से ही काम करना शुरू कर दिया था। 12 साल के उम्र से ही इन्होंने तेलगु फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। काम न करने पर रेखा के भाई इन्हें मारा करते थे। रेखा ने शुरुआती दिनों में सी ग्रेड फिल्मों में भी काम किया था। फिर धीरे धीरे इन्हें काम मिलता गया और यह आज इस मुकाम पर पहुँच गईं। रेखा अब आराम का जीवन बिता रहीं हैं। उन्होंने अपने दम पर नाम कमाया ।