देश के टॉप 100 अमीरों में शामिल हैं ये 5 महिलाएं, लिस्ट में नहीं हैं मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी

हाल ही में जानी मानी फोर्ब्स मैगज़ीन ने भारत के 100 अमीर लोगों की लिस्ट जारी की थी वैसे इस लिस्ट में ज्यादातर पुरुषों ही नजर आए पर 5 महिलाएं ने भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है वैसे काफी हैरानी की बात है की फोर्ब्स की लिस्ट में नीता अंबानी का नाम शामिल नहीं है। वैसे आज हम आपको इन 5 महिलाओ के बारे में बताने वाले है।

फोर्ब्स के अनुसार ओपी जिंदल ग्रुप के मालकिन सावित्री जिंदल देश की सबसे अमीर औरत है उनके पास \6.6 बिलियन डॉलर की संपत्ति है वो वो इस लिस्ट में 20वें पायदान पर आती है वही पिछले 1 साल में सावित्री जिंदल की संपत्ति में 0.8 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है और इस साल ये 5.8 बिलियन डॉलर ही चुकी है।

देश की दूसरी सबसे अमीर औरत है बॉयो फार्मास्यूटिकल कंपनी बॉयकोन की किरण मजूमदार शॉ और वो इस लिस्ट में 27वें पायदान पर हैं और पिछले सेल से उनकी संपत्ति लगभग दोगुनी हो गई इस समय वो 4.6 बिलियन डॉलर की संपत्ति की मालकिन हैं जबकि पिछले साल उनकी संपत्ति करीब 2.38 बिलियन डॉलर की थी।

हैवल्स इंडिया की विनोद राय गुप्ता भारत की तीसरी सबसे अमीर महिला है विनोद राय गुप्ता 40वें पायदान पर हैं उनकी संपत्ति 3.55 बिलियन डॉलर है वैसे पिछले एक साल में विनोद राय गुप्ता की संपत्ति में 0.45 बिलियन डॉलर की गिरावट आई है पिछले साल उनकी संपत्ति 4 बिलियन डॉलर की थी।

USV इंडिया की लीना तिवारी भारत की चौथी अमीर महिला हैं उनकी संपत्ति 3 बिलियन डॉलर की है और वो इस लिस्ट में 47वें पायदान पर हैं आपको बता दे की एक साल में लीना तिवारी की संपत्ति में 1.08 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है साल 2019 में उनकी संपत्ति 1.92 बिलियन डॉलर की थी।

ट्रैक्टर एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड की सीईओ मल्लिका श्रीनिवास देश की पांचवीं सबसे अमीर महिला हैं उनकी संपत्ति 2.45 बिलियन डॉलर की है और लिस्ट में वो 58वें पायदान पर हैं वही पिछले साल उनकी संपत्ति में 0.35 बिलियन डॉलर का इजाफा देखने को मिला है।