परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखा गया 21 द्वीपों का नाम, खुशी से झूम उठे बॉलीवुड स्टार्स

आपको बता दे की पीएम मोदी 23 जनवरी को पराक्रम दिवस वाले दिन वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े अनाम द्वीपों का नामकरण करने जा रहे है इस क्रम में सबसे बड़े बेनाम द्वीप का नाम पहले वीर चक्र सम्मानित मेजर सोमनाथ शर्मा के नाम पर होगा कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप पर बनने वाले नेताजी को समर्पित राष्ट्रीय स्मारक के मॉडल का भी अनावरण करने वाले है।

पीएम मोदी अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के ऐतिहासिक को देखते हुआ और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की स्मृति का सम्मान करने के लिए यह कर रहे है इससे पहले भी साल 2018 में द्वीप की अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा रॉस द्वीप समूह का नाम बदलकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप रखा दिया था देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नेता जी को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, “पराक्रम दिवस पर मैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस को नमन करता हूं। भारतीय इतिहास में उनके योगदान को याद कर रहा हूं। उन्हें औपनिवेशिक शासन के प्रति उनके उग्र प्रतिरोध के लिए याद किया जाएगा। उनके विचारों से गहराई से प्रभावित होकर हम भारत के लिए उनके विजन को साकार करने के लिए काम कर रहे हैं।”।

आपको बता दे की इसी भावना के साथ आगे बढ़ते हुए अब द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े अनाम द्वीपों का नामकरण 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर करने का निर्णय लिया गया है.पीएम मोदी ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े अनाम द्वीपों को नाम दिया। इन द्वीपों का नाम मेजर सोमनाथ शर्मा, सूबेदार और कैप्टन (तत्कालीन लांस नायक) करम सिंह, द्वितीय लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे, नायक जदुनाथ सिंह, मेजर शैतान सिंह, कंपनी क्वार्टर मास्टर हवलदार अब्दुल हामिद, लेफ्टिनेंट कर्नल अर्देशिर बुर्जोरजी तारापोर, लांस नायक अल्बर्ट एक्का, मेजर होशियार सिंह, सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल, फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों, मेजर रामास्वामी परमेश्वरन, नायब सूबेदार बाना सिंह, कैप्टन विक्रम बत्रा, लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडेय , सूबेदार मेजर संजय कुमार और सूबेदार मेजर योगेंद्र सिंह यादव (सेवानिवृत्त) सहित 21 परम वीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखा गया है।